चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती समाज ने सैनिकों के स्वजन को किया सम्मानित
पोलायकलां । चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती समाज सैनिक प्रकोष्ठ द्वारा रविवार को श्रीराम मांगलिक भवन में अमर शहीद सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मातृभूमि की रक्षा करते हुए जिन भारतीय सेना के नौजवानों ने अपनी जान की आहुति दी उनके स्वजन तथा जो वर्तमान में सेवा कार्यरत सैनिक एवं भूतपूर्व सैनिक सभी का शाल-श्रीफल एवं पुष्प माला से स्वागत सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान जगदीश के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम बागवाला सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा सम्मानित किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी सचिव पवन पुत्र धर्मसिंह मंडलोई ने शहीद परिवारों को प्रशंसा पत्र भेंट किए। भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील देथल द्वारा शहीद परिवारों को शाल-श्रीफल से सम्मानित किया। समाज के पदाधिकारियों द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में समाज के वरिष्ठ शिक्षकों का भी सम्मान किया।
सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा द्वारा चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती समाज सैनिक प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें राष्ट्रीय सैनिक प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष आनंद चौधरी, सैनिक प्रकोष्ठ राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भगवान सिंह, सैनिक प्रकोष्ठ मीडिया प्रभारी अशोक कुमार मंडलोई, सैनिक प्रकोष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष सुनील मंडलोई को मनोनीत किया गया। समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम बागवाला, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष चौधरी, कालापीपल विधायक कुणाल चौधरी, पूर्व विधायक गिरिराज मंडलोई, पूर्व विधायक बाबूलाल वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव पवन मंडलोई, चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती समाज कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र देथलिया, चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती समाज युवा प्रकोष्ठ पवन चौधरी सभी के द्वारा सैनिकों के सम्मान में उद्बोधन दिया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन भूतपूर्व सैनिक दिनेश कलमोदिया द्वारा किया गया एवं आभार सैनिक प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा द्वारा माना गया।